लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। द्वितीय नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में टीम ब्ल्यू और टीम बेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम बेज ने टीम पर्पल को 10 विकेट से शिकस्त दी, जबकि टीम ब्ल्यू ने टीम एमरॉल्ड को आठ विकेट से हराया। एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम एमरॉल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 65 रन बनाए। सत्या ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। जवाब में टीम ब्ल्यू ने दो विकेट खोकर 66 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिवांश अग्रवाल ने नाबाद 31 रन बनाए।दूसरे मुकाबले में टीम पर्पल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 137 रन बनाए। इसके जवाब में टीम बेज ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिनीत मिश्रा ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेलकर...