लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत सात कांस्य और दो रजत पदक लखनऊ, संवाददाता। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अंडरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण समेत 14 पदक जीते। अमर अवस्थी और गायत्री ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन डबल पूरा किया, जबकि अभिषेक ने भी नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश फिनस्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अमर अवस्थी ने 50 मीटर सरफेस और 50 मीटर एपीनिया में नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीते। सीनियर-सी वर्ग में गायत्री ने 50 मीटर सरफेस और 100 मीटर एपीनिया में नए कीर्तिमान के साथ स्वर्...