Lucknow News: खेल----अनुज यादव ने जीती लखनऊ जिला शतरंज चैंपियनशिप
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में खेली जा रही लखनऊ डिस्ट्रिक्ट शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अनुज यादव ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता के छठे और अंतिम चक्र में अनुज ने समीर मुखर्जी के साथ बाजी ड्रा खेली। इसके साथ ही उन्होंने छह चक्रों में 5.5 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। समीर मुखर्जी, गौरांश जायसवाल, आरव गर्ग और रेयांश कश्यप ने पांच-पांच अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर समीर को दूसरा, गौरांश को तीसरा, आरव को चौथा और रेयांश को पांचवां स्थान मिला। समापन समारोह में लखनऊ चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शाही ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.