Lucknow News: खेल----अथर्व की गेंदबाजी से जीती टीम यलो की धमाकेदार जीत
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में खेले जा रहे नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम यलो और सफायर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए। यलो ने गोल्ड को नौ विकेट से शिकस्त दी जबकि सफायर ने सिलवर को 13 रनों से हराया। यश साहनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में गोल्ड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में 71 रनों पर सिमट गई। अश्वनी पी. सिंह (13) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गोल्ड के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। यलो की ओर से अथर्व राय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2.2 ओवर में पांच विकेट झटके। जवाब में यलो ने एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभ ने 39 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.