Lucknow News: खेल---फर्राटा दौड़ में चाहत और मकसूद बने चैंपियन
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को चौक स्टेडियम में 100 मीटर दौड़ के मुकाबलों में युवा धावकों ने अपनी रफ्तार का दम दिखाया। अंडर-14 बालक वर्ग में इरम कॉलेज के मकसूद अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। महावीर इंटर कॉलेज के नितिन यादव दूसरे और राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के सक्षम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राजकुमार इंटर कॉलेज की चाहत सिंह ने बाजी मारी। नवजीवन इंटर कॉलेज की शिल्पा दूसरे और आर्य कन्या पाठशाला की आर्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में माध्यमिक विद्यालय तोपखाना के रवि कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रदीप कुमार दूसरे और नवजीवन इंटर कॉलेज के निलेश तीसरे रहे। बालिका वर्ग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.