Lucknow News: खेल--सीएएल ब्राउन,ब्रांज और टील की शानदार जीत
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में सोमवार को टीम सियान, सीएएल ब्राउन, टीम टील और टीम ब्रांज ने प्रभावशाली जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर टीम रस्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 117 रन बनाए। अक्षत सिंह ने नाबाद 44 और शिवांश प्रताप सिंह ने 28 रन बनाए। जवाब में टीम सियान ने रुद्रांश चतुर्वेदी की नाबाद 82 रन की विस्फोटक पारी और अविरल के 24 रन की बदौलत 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन बनाकर सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।
सीएएल ब्राउन की जीत यश साहनी ग्राउंड पर सीएएल यलो की टीम 101 रन पर सिमट गई। सीएएल ब्राउन की ओर से प्रकाश, आरव त्यागी और तनुष सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोणार्क सिंह (नाबाद 38), श्रद्धेय खरवार (28) और वारेण्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.