लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। चौक स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन बीकेटी के छात्रों ने जलवा बिखेरा। व्यायाम प्रदर्शन और समूहगान में बीकेटी टीम ने पहला स्थान हासिल किया। योग बालिका वर्ग में भी बीकेटी टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बीकेटी की तान्या ने 50 और 200 मीटर में दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बीकेटी के अखिल, 100 मीटर में मोहनलालगंज के शिवम और 200 मीटर दौड़ में बीकेटी के आदर्श विजेता बने। लंबी कूद में बीकेटी के रितिक ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में बीकेटी की आराधना रावत, 400 मीटर में मोहनलालगंज की क्रांति और लंबी कूद में बीकेटी की पल्लवी विजेता बनीं।टीम स्पर्धाओं में बालक वर्ग की ...