लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: रहीमाबाद। रहीमाबाद के अंटा खेड़ा गांव निवासी किसान राम सहाय (65) खेत में काम कर रहे थे। तभी उनके हाथ में सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर ले गए। जहां राम सहाय की मौत हो गई। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...