लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: राजधानी के जानकीपुरम, अलीगंज और इंदिरा नगर सहित कई इलाकों में जलभराव और सीवर संकट पर नया विवाद खड़ा हो गया है। शहर में सीवर संचालन संभाल रही सूएज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इसका ठीकरा नगर निगम के सिर फोड़ा है। कंपनी का दावा है कि खराब ड्रेनेज सिस्टम और अतिक्रमण के कारण यह स्थिति बनी। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी नियमित सफाई और रखरखाव में नाकाम रही है और अब अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर दोष नगर निगम पर मढ़ रही है。

नालों की बदहाली और अतिक्रमण को बताया कारण सूएज द्वारा जारी निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि जानकीपुरम, अलीगंज, इंदिरानगर क्षेत्र के अधिकांश वर्षा जल नाले गाद और कचरे से पटे हुए हैं। कई स्थानों पर अतिक्रमण और मकानों के सामने बनाए गए रैंप पानी के प्राकृतिक बहाव को रोक रहे हैं। कुछ...