Lucknow News: खिड़की से घुसे चोर जेवरात व रुपए लेकर फरार
लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार में बंद मकान की खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और चार लाख रुपए नकद व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। यही नहीं वारदात के बाद चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी उखाड़ फेंका। पुलिस को डीवीआर बगल के खाली प्लॉट में मिला है। पुलिस ने डीवीआर चेक की तो उसमें चोरों की करतूत कैद मिली। इसके अलावा ठाकुरगंज में देर रात घर में घुसा चोर नकदी, मोबाइल चोरी कर ले गया। गोमतीनगर विस्तार के विज्ञान खंड तीन में ऊषा परिजनों के साथ खलीलाबाद गई थीं। वह सात अगस्त को लौटी तो खिड़की टूटी दिखी। घर में सारा सामान अस्त व्यस्त होने के साथ आलमारी का लॉक टूटा था। पीड़िता ने बताया कि लॉकर से हीरे का ब्रेसलेट, चार जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, चार लाख रुपए नकद चोरी किए गए। कैमरे से सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.