Lucknow News: खराब सड़क के कारण नाले में पलटी स्कूली वैन, कई बच्चे घायल
लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: नगराम (लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगराम के कुबहरा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही श्री एम.एल. बाल विद्या मंदिर, कमलापुर विचलिका की स्कूली वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और नाले में जा गिरी। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। लगातार हो रही बारिश के कारण कमलापुर विचलिका और कुबहरा गांव को जोड़ने वाले करीब 500 मीटर लंबे कच्चे मार्ग की हालत बदहाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस कच्चे मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो बारिश के चलते पानी और कीचड़ से लबालब भर गए थे। इन्हीं गड्ढों की वजह से वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.