लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: अरुण पाण्डेय, काकोरी,(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बरावन कलां में यूनिटी कॉलेज के सामने स्थित एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे खजूर पैकिंग के गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, दुबग्गा के बरावन कलां में यूनिटी कॉलेज के सामने बालागंज निवासी शशांक यादव की तीन मंजिला बिल्डिंग है, जिसके बेसमेंट में हुसैनाबाद निवासी सैय्यद इख्तिखार रज़ा आब्दी का खजूर पैकिंग का गोदाम संचालित है। ...