Lucknow News: क्वीन मैरी अस्पताल में महिला सिपाही का जेवर भरा पर्स चोरी
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: क्वीन मैरी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई महिला सिपाही के पर्स से चोरों ने जेवर और नकदी से भरा छोटा पर्स पार कर दिया। वहीं कैसरबाग बस अड्डे पर हरदोई से आई महिला का पर्स बस से चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार मड़ियांव के सीतापुर रोड सोपान एंक्लेव निवासी दिव्या बाजपेयी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर को वह क्वीन मैरी अस्पताल में डॉ. स्मृति अग्रवाल को दिखाने गई थीं। करीब 12:15 बजे बाहर निकलते समय अस्पताल के चैनल गेट के पास पर्स के अंदर रखा छोटा पर्स चोरी हो गया। पीड़िता ने बताया कि पर्स में करीब तीन लाख का सोने का ब्रेसलेट, दो हजार रुपये, आधार कार्ड और पेन ड्राइव थी। चौक कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.