लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यह भी पढ़ें- ट्रॉमा कर्मियों से जबरन जुटा रहे मरीजों की जानकारी केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में मरीज के तीमारदारों पर ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी से विवाद और मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विवाद के दौरान तीमारदारों ने अस्पताल के कामकाज में भी बाधा डाली। मामले में केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा ने चौक थाने में तीन महिला तीमारदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।अभियुक्तों के बारे में जानकारी चीफ प्रॉक्टर की ओर से पुलिस को दी गई। तहरीर के मुताबिक सीतापुर के भरावन कला निवासी सचिन ने अपनी पत्नी शगुन को 31 जुलाई को केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया था। महिला का प्रसव उसी दिन शाम को ...