Lucknow News: क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर छात्र-छात्रा से लूट, मोबाइल और 14 हजार रुपये लेकर उड़े बदमाश
लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: अरुण पाण्डेय,संवाददाता, काकोरी(लखनऊ)। बाइक सवार दो युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नहर किनारे बैठे एक छात्र और छात्रा को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और छात्र को धमकाकर यूपीआई के जरिए अपने खाते में 14 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर काकोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गोमतीनगर के निजामपुर मल्लौर निवासी मुदित यादव ने बताया कि वह और उसकी महिला मित्र शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के छात्र हैं। शुक्रवार शाम दोनों मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे। करीब सात बजे वे आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कठिंगरा गांव के पास नहर किनारे रुके थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.