लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: रोजाना कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां, तली-भुनी वस्तुएं, छोला भटूरा व मैदा से बने खाद्य पदार्थ से डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकते हैं। खासकर पेट के आसपास चर्बी बढ़ने से शरीर में इंसुलिन का असर कम होने लगता है। इससे खून में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। खानपान में बदलाव, वजन पर नियंत्रण और नियमित शारीरिक गतिविधि से टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के साथ बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। यह बातें सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने कही। शनिवार को गोमतीनगर स्थित होटल ताज पैलेस में उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- बेटियों की डायबिटीज छिपा रहे परिवार, शादी में परेशानी के डर से सेहत से खतरनाक खिलवाड़ उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान ...