लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: गोसाईगंज के परेहटा गांव में दिनेश कुमार कुशवाहा की पत्नी अनुलता कुशवाहा के नाम गाटा संख्या-164 में 1250 वर्गफिट की जमीन है, जिसका बैनामा वर्ष 2016 में हुआ था। इस जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल तोड़कर ईंट व गेट चोरी कर लिया गया। 31 अगस्त 2025 को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने और पुलिस आयुक्त से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, कोर्ट के आदेश पर गोसाईंगंज पुलिस ने घटना के एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...