Lucknow News: कोडीनयुक्त कफ सिरप निर्माताओं से सप्लाई चेन तक हो नियंत्रण
लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: नशे में इस्तेमाल हो रहे कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यूपी एफएसडीए ने केंद्र सरकार को दवा वितरण व्यवस्था में व्यापक बदलाव के सुझाव भेजे हैं। विभाग की जांच में सामने आया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी मात्रा की बिलिंग तो हो रही थी, लेकिन उत्पाद अधिकृत खुदरा बाजार तक नहीं पहुंच रहे थे। इससे इनके गैर-चिकित्सकीय इस्तेमाल और व्यावसायिक डायवर्जन की आशंका सामने आई। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने निर्माताओं से लेकर थोक विक्रेताओं तक पूरी सप्लाई चेन को नियंत्रित करने के उपाय सुझाए हैं। एफएसडीए सचिव एवं आयुक्त डा. रोशन जैकब ने केंद्र को भेजे रिमाइंडर में छह प्रमुख नियामकीय प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लेने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। विभाग का जोर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.