लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: कृष्णानगर इलाके में शुभम सिटी में मंगलवार देर रात कॉलोनी में नकाबपोश बदमाश असलहा लेकर घूम रहे थे। दो संदिग्ध सीसी कैमरे में हाथ में असलहे लेकर घूमते कैद हुए थे। बुधवार को इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस कड़ी में देर रात दो संदिग्धों को कॉलोनी में फिर घूमता देख लोगों ने शोर मचाया। उन्हें घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक दोनों संदिग्धों से पूछताछ की गई। वह ऑटो और ई-रिक्शा चलाने वाले थे। उनके पास से न तो कोई संदिग्ध वस्तु मिली न ही सीसी फुटेज से उनकी कदकाठी मिल रही थी। यह भी पढ़ें- पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, दो संदिग्धों को पूछताछ कर छोडा फुटेज में दिखे बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...