लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के 40 लाभार्थियों का चयन इंप्लांट सर्जरी के लिए किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को शल्य चिकित्सा अनुदान समिति व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कामों की समीक्षा की।नरेंद्र कश्यप ने बताया कि शल्य चिकित्सा के लिए 22 करोड़ के आवंटित बजट में से 20.40 करोड़ खर्च करते हुए इंप्लांट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, हरदोई, कानपुर देहात व बदांयू से 1-1, बिजनौर, फिरोज़ाबाद, रायबरेली व बागपत से 2-2, खीरी से 3, श्रावस्ती व बहराइच से 4-4, मेरठ, मुजफ्फरनगर व गोरखपुर से 5-5 लाभार्थियों का चयन किया गया है।मंत्री ने अधिकारियों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के नए मुख्यालय के जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूर...