Lucknow News: कैरियर डेंटल के मालिक से 5.67 करोड़ की ठगी
लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: कैरियर डेंटल व कैरियर कॉन्वेंट एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं मालिक मो. इकबाल को 14 प्लाट दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 5.67 करोड़ रुपये ठग लिए। मो. इकबाल स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए भूखंड खरीदना चाह रहे थे। आरोप है कि जालसाजों ने उन्हें बीकेटी के महोना में जमीन दिलाने का झांसा दिया था। मो. इकबाल की तहरीर पर चौक पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मो. इकबाल चौक के सराय आगा मौर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए जमीन चाहिए थी। इसी दौरान फैजाबाद रोड निवासी भोला नाथ शुक्ला और विनय कुमार शुक्ला उनसे मिले। दोनों ने खुद को त्रिपुरारी सेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बताकर बख्शी का तालाब स्थित महोना में जमीन दिखाई। इकबाल को वहां 14 प्लॉट पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.