लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: लखनऊ के 12 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए आरटीसी (रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन) परियोजना लागू की गई है। इसका मकसद उन सड़कों पर यातायात का दबाव कम करना है, जहां अक्सर जाम में फंसकर वाहन रेंगते हैं और लोगों का समय व ईंधन बर्बाद होता है। इस व्यवस्था के तहत 25 सब-रूट मार्शल तैनात किए गए हैं, जिन्हें स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। लालबाग स्थित कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी आईटीएमएस कैमरों और गूगल मैप्स के जरिए 12 मुख्य मार्गों पर लगातार नजर रखेंगे। जाम या इसकी संभावना दिखने पर संबंधित रूट मार्शल के पास 'रेसर मोबाइल' पर सूचना भेजी जाएगी। मार्शल तुरंत मौके पर पहुँचकर रास्ता साफ कराएंगे या खराब वाहन को हटवाने का काम करेंगे। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इस परियोजना के अंतर्गत तीन बिंदुओं को श...