Lucknow News: कैबिनेट -- घिरोर से भोगांव तक की सड़क होगी चार लेन की
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। मैनपुरी में शिकोहाबाद से भोगांव राज्यमार्ग पर घिरोर से भोगांव तक की सड़क चार लेन की होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की पुनरीक्षित प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दे दी गई है।कैबिनेट ने सड़क चौड़ीकरण के अलावा घिरोर बाईपास मार्ग के निर्माण की भी पुनरीक्षित लागत की वित्तीय और प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। आगरा से लखनऊ, कानपुर, कन्नौज की ओर जाने वाला भारी यातायात इस मार्ग से गुजरता है, जिसके कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। सड़क चौड़ा हो जाने से आसपास के किसानों को अपनी उपज मंडी स्थल तक पहुंचाने और जनता को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में यातायात सुगम होगा। परियोजना की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.