लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: 48 घंटे में किसानों को किया जाएगा भुगतान - 33 जिलों में बाजरा, 25 जिलों में मक्का एवं 13जनपदों में होगी ज्वार की खरीद यह भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट: किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार, समर्थन मूल्य में भी बढ़ोत्तरी बाजरा 2.20 लाख, ज्वार 50 हजार और 15 हजार मीट्रिक टन मक्के की खरीद का निर्धारित किया गया लक्ष्य लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने इस वर्ष भी 'श्रीअन्न' (मोटे अनाज) की सरकारी खरीद 31 दिसंबर से कराने का निर्णय किया है। कैबिनेट बैठक के बाद खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार भी प्रदेश के 33 जिलों में बाजरा, 25 जिलों में मक्का एवं 13 जनपदों में ज्वार की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 'मोटे अनाज' में शामिल ज्वार (मालदांडी) का 4073, ज्वार (हाईब्रिड) का 4023...