Lucknow News: कैबिनेट निर्णय- खाद्यान्न खरीद के लिए 85 हजार गांठ जूट बोरों की खरीद को मंजूरी
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने वर्तमान खरीफ सीजन में धान एवं सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस अर्थात कूटा चावल) तथा मोटे अनाजों की खरीद के लिए 85 हजार गांठ जूट बोरों की खरीद संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय ने बताया कि इन बोरों की खरीद जूट कमिश्नर, कोलकाता के माध्यम से की जाएगी। प्रति गांठ 73,613.06 रुपये की दर के आधार पर कुल करीब 625.71 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से खाद्यान्न खरीद, भंडारण एवं परिवहन के लिए आवश्यक बोरों की व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी तथा क्रय व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट: किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार, समर्थन मूल्य में भी बढ़ोत्तरी यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.