Lucknow News: कैबिनेट : गांव में लगातार छह महीने रहने वाले का नाम पंचायत मतदाता सूची में होगा
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
मतदाता सूची के लिए छह महीने निवास की शर्त यूपी के पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गांव में लगातार छह महीने तक रहने वाले का नाम ही शामिल किया जाएगा। उप्र पंचायत राज (सामान्य निवास अवधारणा) नियमावली-2026 को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फिलहाल, नियमावली के माध्यम से गांव में सामान्य निवास का निर्धारण कर दिया गया है। अभी तक अवधि तय नहीं थी, इसे अब छह माह कर दिया गया है। इसी तर्ज पर लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए भी छह महीने निवास होना जरूरी है।
नियमावली से सामान्य निवास का स्पष्ट आधार उप्र पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा-9 की उपधारा-3 के स्पष्टीकरण (चार) में प्रयुक्त मामूली तौर से निवासी का निर्धारण किया जाना था। वर्ष 2015 में पंचायत निर्वाचन के दौरान मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.