Lucknow News: कैफे में चल रहे हुक्का बार में छापा, 42 गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कैसरबाग पुलिस ने छापा मारकर अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैसरबाग पुलिस ने एक होटल के ऊपर कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार से 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। भीड़ के बीच तीन संचालक फरार हो गए। पुलिस को मौके से 20 हुक्के, 26 चिलम, 10 पाइप, 11 पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल, तीन मोबाइल, ढाई हजार रुपए बरामद किए हैं। डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बर्लिंगटन चौराहे के पास सिटी होटल के ऊपर कैफे टेल्स है। इस कैफे टेल्स की आड़ में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा की टीम ने सोमवार देर रात कैफे परिसर में छापा मारा। अंदर जाने पर कैफे के हॉल में पुलिस को धुआं ही धुआं फैला दिखा। वहां पड़ी मेजों पर हुक्के रखे हुए थे। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.