लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: आशियाना में कैफे की आड़ में हुक्का और शराब बार चलाने, अश्लील गानों पर युवतियों से डांस कराने का आरोप लगा है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के निवर्तमान नगर मंत्री शुभम शुक्ला की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने बार संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि आलमबाग मिल रोड मवैया निवासी भाजयुमो के निवर्तमान नगर मंत्री शुभम शुक्ला गुरुवार रात सवा नौ बजे साथी करण यादव व अश्वनी दीपांकर के साथ मिनिस्ट्री कैफे गए थे। शुभम का आरोप है कि कैफे के अंदर अनाधिकृत रूप से हुक्का और शराब लोगों को परोसी जा रही थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, युवतियों से डांस कराने का आरोप यही नहीं अंदर तेज आवाज में चल रहे अश्लील गानों पर युवतियां नाच रही...