Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, युवतियों से डांस कराने का आरोप
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। आशियाना इलाके के पास कैफे की आड़ में अवैध हुक्का-शराब बार चलाने और अश्लील गानों पर युवतियों से डांस कराने का मामला सामने आया है। प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के निवर्तमान नगर मंत्री की तहरीर पर पुलिस ने चार संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, आलमबाग मिल रोड (मवैया) निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री शुभम शुक्ला बृहस्पतिवार रात करीब 9:15 बजे अपने साथी करण यादव और अश्वनी दीपांकर के साथ 'मिनिस्ट्री कैफे' गए थे। शुभम शुक्ला का आरोप है कि कैफे के अंदर धड़ल्ले से अवैध रूप से हुक्का और शराब का सेवन कराया जा रहा था तथा अश्लील गानों पर युवतियों से डांस कराया जा रहा था।
वीडियो रिकॉर्डिंग और धमकी जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इस पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.