लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: इटौंजा के अशोक रोड निवासी एक कॉलेज के बाबू ने कैंसर की बीमारी से तंग आकर मंगलवार सुबह खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनते ही घर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज में बाबू पद पर तैनात अनुराग पाण्डेय (47) पिछले दो साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार अनुराग का इलाज चल रहा था, लेकिन बीमारी और दर्द से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। मंगलवार सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। पत्नी नीचे रसोई में नाश्ता बना रही थी। इस बीच अनुराग ऊपर अपने कमरे में चले गए और वहां रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज...