लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में स्तन कैंसर की प्राथमिक अवस्था में पहचान की जांच शुरू हुई है। बुधवार को संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने मुफ्त स्तन कैंसर जांच एवं पुनर्वास क्लीनिक का उदघाटन किया। डॉ. भट्ट ने बताय कि विशेष स्कैनिंग मशीन की सहायता से स्तन कैंसर की निःशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, परामर्श, पुनर्वास और नियमित देखभाल की सुविधाएं दी जाएंगी। यह क्लिनिक संस्थान में प्रतिदिन संचालित किया जाएगा। प्रदेश में हर साल 25 से 30 हजार स्तन कैंसर के मामले आते हैं

समय पर जांच और स्तन कैंसर के मामले संस्थान के निदेशक ने बताया कि प्रदेश में हर साल स्तन कैंसर के करीब 25 से 30 हजार नए मामले सामने आते हैं। करीब 20 हजार महिलाओं की मृत्यु होती है। जागरूकता क...