Lucknow News: कैंसर मरीजों को पांच दिन में मिलेंगी बायोप्सी और जांच रिपोर्ट
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान में मरीजों को बायोप्सी और जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संस्थान में 2.16 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल पैथोलॉजी लैब स्थापित की गई है। इसमें बायोप्सी की जांच महज पांच दिन में हो सकेगी। अभी आठ से 10 दिन तक बायोप्सी की रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है। यह जानकारी ऑन्कोपैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. दीप्ति मिश्रा ने दी। कैंसर संस्थान में मंगलवार को आंकोपैथोलॉजी विभाग का स्थापना दिवस समारोह मना। डिजिटल पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने किया। निदेशक ने कहा कि समय पर जांच रिपोर्ट मिलने से इलाज को रफ्तार मिलेगी। कैंसर में समय पर जांच और इलाज की खास अहमियत है। एक-एक दिन इलाज के लिए अहम है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि डिजिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.