Lucknow News: कैंट में सड़क हादसे में युवा दुकानदार की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: कैंट इलाके में पुलिस चौकी के पास बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार अर्जुनगंज निवासी युवा कॉस्मेटिक दुकानदार अनुराग गुप्ता (21) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसके दो दोस्त जख्मी हो गए। उन दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, गुडंबा में सब्जी खरीदने के लिए पैदल निकले निजी कंपनी से रिटायर कर्मचारी रामस्वरुप (69) की बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
बाइक सवार का हादसा अर्जुनगंज निवासी अनुराग बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे हेलमेट पहनकर दोस्त विशाल, हेमंत के साथ बाइक से सामान की डिलीवरी करने के लिए निकला था। देर रात तीनों बाइक से लौट रहे थे। तीनों रजमन बाजार पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों दोस्त सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे में अनुराग की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.