लखनऊ, अगस्त 31 -- Lucknow News: ऑटो सवार महिला का पर्स लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। बाद में शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गीता मल्होत्रा ऑटो से अपने कार्यालय से शनिवार को घर जा रही थी। आलमबाग जदुनाथ चौराहे से पुरानी जेल रोड चौराहा के बीच काली स्कूटी से बदमाश चलते ऑटो में उनके नजदीक पहुंचा और पर्स लूट लिया। गुलाबी पर्स लूटकर उल्टी दिशा में ही वापस स्कूटी घुमाकर आरोपी फरार हो गया। पर्स में साढ़े आठ हजार रुपए, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, छोटा पर्स, चाबियां आदि सामान रखा था। पीड़िता ने उसी दिन आलमबाग थाने पहुंचकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। आलमबाग पुलिस ने रविवार देर रात गीता के साथ लूट करने वाले राजेंद्र ...