Lucknow News: कैंट के सरकारी अस्पताल में संविदा डॉक्टर ने शराब ठेके के बाहर की फायरिंग
लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: काकोरी में बुधवार रात को नशे में धुत डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह (डेंटल) ने नरौना शराब ठेके के बाहर दोस्त की लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। फायरिंग होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान डॉक्टर काफी नशे में था। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। रिवॉल्वर कब्जे में ले ली गई है। डॉक्टर के साथ मौजूद दो दोस्त फरार हो गए। आरोपी दोस्तों की तलाश काकोरी पुलिस कर रही है। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि आईआईएम रोड के मुबारकपुर निवासी डॉ. अभिषेक प्रताप सदर कैंटोमेंट के एक सरकारी अस्पताल में संविदा पर डॉक्टर हैं। यह भी पढ़ें- आरा मशीन संचालक से पिस्टल लूट और फायरिंग में पांच गिरफ्तार बुधवार रात को अभिषेक दोस्त राधेश्याम के साथ कार से काकोरी के नरौना में प्लॉट देखने गया था। राधेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.