Lucknow News: केसरीखेड़ा आरओबी पर दौड़े वाहन, वर्षों का इंतजार खत्म
लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: बहुप्रतीक्षित केसरीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज आधिकारिक रूप से मंगलवार की सुबह सात से शाम आठ बजे तक के लिए खोल दिया गया। हालांकि, सेतु निगम ने पहले व्यू कटर का काम पूरा होने तक इसे सुबह और शाम दो-दो घंटे ही खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन, रात भर हुई बारिश से गड्ढों में तब्दील हो चुके महाराजापुरम से कनौसी रेलवे क्रासिंग तक के वैकल्पिक मार्ग पर जलभराव के कारण दिन भर पुल को आवाजाही के लिए चालू रखा गया। व्यू कटर लगाने के लिए रात आठ बजे से बंद कर दिया। बावजूद इसके दोपहिया वाहन बैरेकेडिंग के बीच से होकर देर रात तक निकलते रहे। केसरीखेड़ा आरओबी शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
रात में लगाए जाएंगे व्यू कटर- सेतु निगम के अधिकारियों ने कहा कि आरओबी पर व्यू कटर लगाने का काम बाकी है। लेकिन, लोगों की समस्या को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.