लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: केसरीखेड़ा क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के क्रैश बैरियर पर स्क्रीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसे कृष्णानगर स्थित यातायात पार्क की तरफ से लगाया जा रहा है। केसरीखेड़ा पेट्रोल पंप तक इसे लगाया जाएगा। आरओबी का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। रेलवे क्रासिंग पर रखे गए गर्डर का काम पूरा होने के बाद क्रैश बैरियर का निर्माण करा दिया गया। अब क्रैश बैरियर पर स्क्रीन लगाए जा रहे हैं, जो कि एक तरफ के क्रैश बैरियर पर लगा दिए गए हैं। मंगलवार से दूसरी तरफ इसे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरओबी घनी आबादी के बीच से होकर गुजरा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 50 हजार लोगों के सामने आवाजाही का संकट, वैकल्पिक मार्ग गड्ढों में तब्दील ब्रिज के आसपास के स्थित भवनों या किन्हीं अन्य कारणों स...