Lucknow News: केसरीखेड़ा आरओबी के क्रैश बैरियर पूरे, डामरीकरण का काम होगा
लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: केसरीखेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर लोगों का इंतजार इसी माह खत्म होने वाला है। इसके शुरू होने से पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी। निर्माणाधीन आरओबी अब अपने अंतिम चरण में है। गर्डर सहित ब्रिज के बचे हिस्से पर क्रैश बैरियर का काम पूरा कर लिया गया है। इसी सप्ताह पुल के डेक का डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस माह के अंत तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। रेलवे क्रासिंग पर रखे गए 52.9 मीटर लंबे गर्डर के सहित ब्रिज के छूटे हिस्सों में क्रैश बैरयिर(साइड दीवार) को शनिवार को पूरा कर लिया गया। अब इसकी ढलाई के साथ ही गर्डर पर बने क्रैश बैरियर सहित ब्रिज की रंगाई-पुताई भी शुरू कर दी गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसी सप्ताह से दो लेन वाले 937.46 मीटर लंबे पुल की सड़क का डामरीकरण का काम श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.