Lucknow News: केशव नगर में सड़क, सीसी व नाली निर्माण का भूमि पूजन
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केशव नगर में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। साथ ही सीतापुर रोड स्थित शालीमार कोर्टयार्ड एवं अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में दो ओपन जिम स्थापना कार्य का भी शुभारंभ किया। फैजुल्लागंज स्थित केशव नगर में बेहतर आवागमन और जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मीना पांडेय के आवास के सामने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिये कुल सत्रह लाख रुपये की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है। वहीं क्षेत्रवासियों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शालीमार कोर्टयार्ड एवं अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में ओपन जिम स्थापना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि अंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.