Lucknow News: केजीएमयू में सर्वर ठप मरीज भूखे-प्यासे करते रहे जांच का इंतजार
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: केजीएमयू में शुक्रवार को सर्वर में गड़बड़ी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। पैथोलॉजी जांच कराने पहुंचे मरीजों को करीब एक घंटे तक बारकोड बनने का इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों को खून की जांच के लिए भूखे-प्यासे रहना पड़ा। जांच से पहले बारकोड जनरेट न होने से नमूने लेने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। बाद में कर्मचारियों को आनन-फानन मैनुअल तरीके से काम करना पड़ा। केजीएमयू में रोजाना सात से आठ हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें लगभग 60 से 70 प्रतिशत मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दी जाती है। इनमें कई जांचें खाली पेट करानी होती हैं। सर्वर में तकनीकी खामी से व्यवस्था लड़खड़ा गई। सुबह से भूखे मरीजों को समय पर नमूना देने के बजाय इंतजार करना पड़ा। दूरदराज से आए मरीजों और उनके तीमारदारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.