लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: केजीएमयू में श्वास रोगियों के लिए दवाइयों का गंभीर संकट पैदा हो गया है। संस्थान को करोड़ों का बजट मिलने के बावजूद ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए जरूरी इनहेलर और सामान्य दवाएं तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। रोगी और तीमारदार मजबूरी में बाजार से महंगी दवाएं खरीद रहे हैं। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना औसतन 250 मरीज आते हैं। आरोप है कि विभाग में श्वास संबंधी जरूरी दवाएं जैसे डायरोफाइलीन, वाइसिलॉन और इनहेलर जैसे जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को विटामिन-सी, दर्द निवारक ट्यूब, पैरासिटामॉल और कब्ज की दवाएं दी जा रही हैं। जो श्वास रोगियों के इलाज के लिए प्राथमिक आवश्यकता नहीं हैं। विभाग में दवा न मिलने के कारण गरीब मरीज बाहर से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ....