Lucknow News: केजीएमयू के रैन बसेरे में एक साथ रह सकेंगे 1200 तीमारदार
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: केजीएमयू में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने की मजबुरी नहीं होगी। महंगे होटल का खर्च उठाने से भी राहत मिलेगी। शताब्दी फेज-एक के पास बन रहा 12 मंजिला रैन बसेरा निर्माण के अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसमें एक साथ करीब 1200 तीमारदारों के ठहरने की व्यवस्था होगी। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के मुताबिक अगले माह तक भवन पूरी तरह तैयार हो जाएगा। केजीएमयू में करीब 4000 बेड हैं। यहां यूपी समेत कई राज्यों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। ज्यादातर बेड फुल रहते हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि तीमारदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रैन बसेरे के विस्तार की योजना बनाई गई। पहले यहां चार मंजिला भवन तैयार था। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की संख्या लगातार बढ़ने पर भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.