लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: केजीएमयू के पहले कुलपति एवं यूरोलॉजी विभाग के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व. डॉ. केएम सिंह की पत्नी बिन्दा देवी (80) का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से केजीएमयू परिवार और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। परिजनों के अनुसार पिछले सप्ताह उनके पोते के असमय निधन के बाद से वह गहरे सदमे में थीं। स्व. बिन्दा देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्र डॉ. केके सिंह केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग में प्रोफेसर एवं डीन हैं। उनके निधन पर चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. केके सिंह ने बताया कि माता जी का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे भैंसा कुंड श्मशान घाट में किया जाएगा...