Lucknow News: कृष्णा पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय में युगऋषि वाङ्मय के 79 खंड स्थापित
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर के विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन खंड (बिजनौर रोड) के केंद्रीय पुस्तकालय में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित संपूर्ण 79 खंडों वाले 468वें ऋषि वाङ्मय की स्थापना की गई। यह वाङ्मय विद्यालय को ज्ञानदान स्वरूप रूबी गुप्ता एवं श्री कुलदीप गुप्ता ने अपनी पुत्री नैना गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन को अमृतवाणी कैलेंडर तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को अखंड ज्योति (हिंदी) पत्रिका भी वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है। यह साहित्य व्यक्ति के नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.