Lucknow News: कृष्णानगर में कार की टक्कर से नाले में गिरी महिला
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: कृष्णानगर के बजरंगनगर में रविवार शाम बाजार से घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। गंभीर चोटों के साथ उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार का नंबर सीसीटीवी से ट्रेस कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।बजरंगनगर निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी निशा नौ अगस्त को शाम विष्णुलोक से खरीदारी कर पैदल घर जा रही थीं। वह बजरंगनगर की तरफ बढ़ रही थीं कि पीछे से आई एक तेज रफ्तार सफेद कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। निशा सड़क पर गिरने के बाद सीधे नाले में जा गिरीं। आसपास के लोगों ने शोर सुना और तुरंत उन्हें नाले से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और निशा को बाराबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.