Lucknow News: कुर्सी रोड के व्यापारियों ने महायोजना मास्टर प्लान में संशोधन की मांग की
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: कुर्सी रोड के व्यापारियों और किसानों ने लखनऊ महायोजना (मास्टर प्लान) 2031 में संशोधन की मांग को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन की सूचना पर एलडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एलडीए सचिव से वार्ता कराई, जिन्होंने 07 अक्तूबर को शाम 3 बजे एलडीए कार्यालय में बैठक का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय कहा कि महायोजना में सड़क की चौड़ाई 45 से 150 मीटर तक प्रस्तावित होने से दुकानें व संपत्तियां ध्वस्त होंगी और रोजी-रोटी पर संकट आएगा। उन्होंने मांग की कि एलडीए पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण का संशोधन करे, ताकि विकास के साथ व्यापारियों का हित व आजीविका सुरक्षित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.