Lucknow News: कुम्हरावां चौराहा जाम, 80 पर केस
लखनऊ, अगस्त 22 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। महिगवां थाना क्षेत्र के कुम्हरावां चौराहे पर शाहपुर हत्याकांड के विरोध में भीड़ ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने अभद्रता की। मामले में शुक्रवार को 16 नामजद और 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।19 अगस्त की शाम शाहपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर मोनू उर्फ दिलीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, फिर भी ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाते हुए नारेबाजी की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। दोपहर में कुम्हरावां चौराहे पर भीड़ बढ़ने लगी। समझाने के बावजूद लोग नहीं माने और सड़क के दोनों ओर रस्सी बांधकर जाम लगा दिया। इससे एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को निकलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.