Lucknow News: कुछ देर की बारिश में एलयू से आईटी तक जाम, बैरिकेडिंग तोड़ निकले वाहन
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: राजधानी में गुरुवार को दोपहर में आधे से पौन घंटे की बारिश ने ही यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। हनुमान सेतु, लखनऊ विश्वविद्यालय और आईटी चौराहे समेत कई प्रमुख इलाकों में करीब एक किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। आलम यह था कि आईटी चौराहे पर बेबस वाहन सवार पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर निकलते नजर आए। भयंकर जाम के दौरान सड़कों से ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह नदारद रही, जिससे वाहन सवार बेतरतीब तरीके से जूझते रहे। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए दोपहिया वाहन सवार हनुमान सेतु से एलयू होकर आईटी के बीच मेट्रो लाइन के नीचे आकर खड़े हो गए। सड़क किनारे पहले से ही ठेले-खोमचे वालों का कब्जा था और गाड़ियां पार्क थीं। वाहनों के रुकने से सड़क बेहद संकरी हो गई। दोपहर दो बजे के करीब बारिश हल्की हुई तो सड़क पर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.