लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या से परेशान सरगम सहित कई अपार्टमेंट के लोगों ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन करते हुए 'कीचड़ महोत्सव' मनाया। सरगम, स्मृति, सृष्टि, जनेश्वर और सुलभ अपार्टमेंट के निवासियों ने सर्विस रोड पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के बीच बैठकर प्रदर्शन कर प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में करीब दो दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया। विरोध को प्रभावी बनाने के लिए तीन लोग सीधे कीचड़ में बैठ गए और वहीं से नारेबाजी करते हुए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम, जल निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल: जा...