Lucknow News: किसान पथ पर सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग
लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: सरोजनी नगर इलाके में किसान पथ पर शुक्रवार तड़के सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट करके यातायात संचालन कराया। कुछ ही देर में ट्रक की आग पर काबू पा लिया गया। सीएनजी सिलेंडरों में आग की लपटें नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, चालक आग लगे ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा की कांशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार तड़के चार बजे किसान पथ से गुजर रहे सीएनजी सिलेंडर भरे ट्रक (एनएल एजे 5567) में आग लग गई। चलती ट्रक के पहियों में आग लगा देख गुजर रहे दूसरे वाहनों के चालकों ने ट्रक चालक को सूचना दी। इस पर चालक ने ट्रक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.